लंगड़े चूहे की कहानी

लंगड़े चूहे की कहानी

Story Of Lame Mouse


लंगड़े चूहे की कहानी :  एक समय की बात है एक छोटा सा चूहा था जिसका एक पैर बचपन में ही घायल हो गया था। वह पूरी तरह से दौड़ नहीं सकता था इसीलिए बाकी चूहे उसे लंगड़ा चूहा कहकर चिढ़ाते थे। जब भी कोई खेल कूद होती उसे बाहर कर दिया जाता। वह बहुत उदास रहता लेकिन उसका मन बहुत तेज था। एक दिन चूहों के बिल के पास एक बड़ी बिल्ली आ गई। सभी चूहे डरकर इधर उधर भागने लगे लेकिन लंगड़ा चूहा शांत बैठा सोचने लगा। उसने जल्दी से एक योजना बनाई। उसने अपने दोस्तों से कहा अगर तुम सब एकसाथ रहोगे और इधर उधर न दौड़ोगे तो हम बच सकते हैं। उसकी योजना यह थी कि सारे चूहे ज़मीन में पड़े सूखे पत्तों और लकड़ियों के बीच छिप जाएं और बिल्कुल न हिलें। जब बिल्ली आई तो उसे कोई चूहा नजर ही नहीं आया  कुछ देर बाद वह निराश होकर चली गई। सारे चूहे बहुत खुश हुए और लंगड़े चूहे की बुद्धिमानी की तारीफ करने लगे। तब से वे उसे चिढ़ाना छोड़कर उसका सम्मान करने लगे। 

इससे संबंधित कहानियाँ और भी यहाँ पढ़ सकते हैचूहे और बिल्ली की कहानी

3 thoughts on “लंगड़े चूहे की कहानी”

Leave a Comment